आगरालीक्स… आगरा में 76 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से धूल भरी आंधी आई, इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, कई जगह होर्डिंग गिर गए, मौसम विभाग ने सात अप्रैल तक आगरा में तेज आंधी आने की आशंका जाहिर की है।
शुक्रवार शाम को आगरा में 76 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से धूल भरी आंधी आई, इससे हर तरफ धूल ही धूल हो गई। करीब 30 मिनट तक चली धूल भरी आंधी से लोग बेहाल हो गए। इससे पहले दिन में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम केंद्र, लखनउ द्वारा जारी किए गए अलर्ट में वेस्टर्न डिस्र्टेंबस से पूर्वी अफगानिस्तान से उठे तूफान का असर पश्चिमी राजस्थान पर दिखाई देगा। इससे धूल भरी तेज आंधी चलेगी।
इन शहरों में आंधी और बिजली की चमक
जारी किए गए अलर्ट में आगरा के साथ ही शाहहजहापुर, मुजज्पफरनगर, बिजनोर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुदृध नगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, एटा, फीरोजाबाद, महोवा, हमीरपुर, जालौन सहित अन्य शहरों में पांच से सात अप्रैल के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से धूल भरी आंधी के साथ बिजली की चमक और बूंदाबांद हो सकती है।