आगरालीक्स… आगरा में गठबंधन से बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित पर धमकी भरा बयान देने पर मुकदमा दर्ज किया गया है, इस बार मुकदमा थाना सदर पुलिस ने दर्ज किया है। इससे पहले भी बसपा से पफतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी गुडडू पंडित पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट के सपा बसपा रालोद गठबंधन से बसपा प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित हैं। फ्लाइंग स्क्वायड मजिस्ट्रेट बलवीर सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी भगवान शर्मा ने केंद्रीय कार्यालय रोहता स्थित आरके पैलेस मैरिज होम में पत्रकारों को दिए बयान के अंत में धमकी भरे शब्द बोले।
पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन और धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया है। बयान की सीडी भी बनाई गई है।
गुडडू पंडित पर तीसरा मुकदमा
तीन अप्रैल को फतेहपुर सीकरी थाना में वाहन पर हूटर लगाने और अनुमति से अधिक वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। छह अप्रैल को पिनाहट थाना में वाहन पर हूटर लगाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।