आगरालीक्स… आगरा में अपने बच्चों को स्कूल से घर स्कूटी से लेकर जा रही महिला पर बाइर्स गैंग ने हमला बोल दिया, उनका पर्स लूट लिया, महिला और बच्चे स्कूटी से गिर गया, एक महिला की चेन लूट ली।
आगरा में मंगलवार को बाइक सवार लुटेरों ने डेढ़ घंटे में दो महिलाओं से लूट की,
पहली घटना मारुति एस्टेट में हुई। अवधपुरी निवासी कपड़ा कारोबारी दयाल आहुजा की पत्नी हेमा दोपहर स्कूटी से बच्चों को स्कूल से लेने गई थीं। दोपहर ढाई बजे वे तीन बच्चों को एक्टिवा पर बैठाकर घर लौट रही थीं। तभी मारुति एस्टेट में काका जी गार्डन के पास पल्सर बाइक पर सवार लुटेरे ने उनका पर्स लूटने की कोशिश की। लुटेरे के झपट्टे से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद हेमा और स्कूटी पर बैठे तीनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े। इससे वे चोटिल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने लुटेरे का पीछा किया, लेकिन वह तेज रफ्तार बाइक से भाग गया। पर्स में मोबाइल रखा था। घटनास्थल के पास बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम है। इसके सीसीटीवी कैमरे में लुटेरा बाइक से जाता हुआ नजर आ रहा है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रवेश कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिग के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है।
मंदिर जा रही महिला से चेन लूटी
एत्माद्दौला क्षेत्र में मंगलवार शाम चार बजे हुई। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय सुधा रानी गुप्ता कॉलोनी में स्थित महालक्ष्मी मंदिर जा रही थीं। जैसे ही वे मंदिर के गेट पर पहुंचीं। पीछे से लुटेरे ने गले पर झपट्टा मार दिया। बंदर समझकर उन्होंने चेन को आगे से पकड़ लिया। महिला ने बंदर समझकर चेन पकड़कर बचाने का प्रयास किया। ऐसे में लुटेरे ने झटके से चेन तोड़ ली और हेमा को धक्का मार दिया। चेन लेकर लुटेरा पास में खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। हाथ से पकड़ने के कारण हेमा के हाथ में आधी चेन बच गई। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा और इंस्पेक्टर एत्माद्दौला उदयवीर सिंह मलिक मौके पर पहुंचे और महिला से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिग देखी जा रही है।