आगरालीक्स… आगरा के दो बार के सांसद और इटावा से भाजपा की टिकट से चुनाव लड रहे डॉ राम शंकर कठेरिया केा विशेष कोर्ट ने चेतावनी दी है, 30 मई तक कोर्ट में हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे। आगरा के हरीपर्वत थाने में दर्ज मुकदमे में सांसद राम शंकर कठेरिया के खिलाफ खिलाफ वारंट और कुर्की नोटिस पहले से जारी है।
आगरा के हरीपर्वत थाने में थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने सात फरवरी 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाजपा नेता जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ पदाधिकारी व सांसद रामशंकर कठेरिया अपने ढाई सौ समर्थकों के साथ झंडे बैनर लेकर नगर निगम गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। सभी ने हंगामा कर निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश ने कहा कि यदि आरोपित अग्रिम तिथि तीस मई को कोर्ट में हाजिर न हुए तो गैर जमानती वारंट जारी कर दिया जाएगा।
फाइल फोटो