आगरालीक्स… आगरा में गर्मी के बाद आंधी और बारिश से सर्दी का अहसास होने लगा है, रात में लोगों को ठिठुरन महसूस हुई, कूलर और एसी बंद करने पडे, जाने मतदान के दिन 18 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में 40 डिग्री से अधिक तापमान पहुंच चुका था, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से ज्यादा था। धूप में लोगों का बुरा हाल था, गर्मी में लोगों को चक्कर आ रहे थे। सोमवार रात से मौसम बदल गया, देर रात आंधी चली, मंगलवार सुबह से बारिश होने लगी, रात को दोबारा तेज आंधी आई और बारिश शुरू हो गई। मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी में सर्दी का अहसास हो रहा है। रात में लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। बारिश से मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 30 डिग्री पहुंच गया।
आज भी बूंदाबांदी, 18 को निकलेगी धूप
मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है, आंधी आने के भी आसार है लेकिन 18 अप्रैल को आगरा में मतदान के दिन धूप निकलेगी और तापमान बढ जाएगा।
आईएमडी का रिकॉर्ड
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/04/19) 30.8
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/04/19) 25.1
7 Day’s Forecast
17-Apr 22.0 34.0 Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
18-Apr 23.0 36.0 Clear sky
19-Apr 25.0 37.0 Clear sky
20-Apr 26.0 38.0 Clear sky
21-Apr 26.0 40.0 Mainly Clear sky
22-Apr 26.0 40.0 Sunny Day