आगरालीक्स …मौसम खुशनुमा हो गया है, कल मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। डीएम एनजी रविकुमार का कहना है कि सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कारखानों में कार्यरत मजदूरों से अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन भी कार्य नहीं लिया जाएगा।
आगरा लोकसभा सीट पर 136 और फतेहपुरसीकरी में 275 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों में 33.50 लाख वोटर हैं। 19 लाख पुरुष और 15 लाख महिला वोटर हैं। इन दोनों सीटों पर 24 प्रत्याशी हैं। 16 हजार दिव्यांग वोटर हैं। दस हजार सर्विस वोटर हैं।जिले में 180 थर्ड जेंटर वोटर हैं।
48 घंटे के लिए शराब के ठेके और बीयर की दुकानें बंद
मंगलवार शाम छह बजे से जिले की सभी देसी, अंग्रेजी, बीयर की दुकानें और भांग के ठेके बंद हो गए। यह गुरुवार तक बंद रहेंगे। जिला आबकारी अधिकारी एन पालिया ने बताया कि 19 अप्रैल को दुकानें खुलेंगी।
पार्किंग व्यवस्था
पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए 200 बसें लगाई गई हैं।
एक हजार बड़े वाहन और 1300 छोटे वाहन लगाए गए हैं।
वेबकास्टिंग
380 बूथों की वेब कास्टिंग होगी। आगरा लोकसभा सीट की 275 और फतेहपुरसीकरी में 105।
363 बूथों पर वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे। आगरा लोस सीट पर 55 और फतेहपुरसीकरी में 308 बूथ हैं।
बूथ की संख्या
3778 बूथ हैं। सबसे अधिक एत्मादपुर विस क्षेत्र में 472 और सबसे कम फतेहाबाद विस क्षेत्र में 361 बूथ हैं।
1302 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में शामिल हैं। आगरा लोस सीट पर 300 और फतेहपुरसीकरी में 1002 बूथ हैं।
258 बल्नरेबिल बूथ हैं। आगरा लोस सीट पर 124 और फतेहपुरसीकरी में 134 बूथ शामिल हैं।