आगरालीक्स ..आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे, इसके करीब चार घंटे बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खेरिया एयरपोर्ट पर आए। पीएम मोदी ने आगरा के उपचुनाव के बारे में पूछा, भाजपा पदाधिकारियों ने कहा मोदी है तो मुमकिन है।
राजस्थान में सभा करने जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी 11 45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे, यहां से राजस्थान के लिए गए, वे करीब पांच मिनट रुके। उत्तर विधानसभा उपचुनाव की जानकारी दी गई तो पीएम ने माहौल पूछ लिया। पदाधिकारियों ने कहा मसूद अजहर पर हुए निर्णय के बाद अब तो हर कोई मान गया है कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। खंडेलवाल ने पीएम से उन रैलियों के बारे में चर्चा की जिनके वे प्रभारी रहे थे। एयरपोर्ट पर मंडलायुक्त अनिल कुमार, डीएम एनजी रवि कुमार भी रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल, सचिन, गहलोत भी आए आगरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 3.29 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। साढ़े चार मिनट रुकने के बाद हेलीकॉप्टर से राजस्थान के लिए रवाना हो गए।राजस्थान के विभिन्न जिलों में सभा में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दोपहर दो बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे।