आगरालीक्स… आगरा में सुबह से ही छात्र सीबीएसई के 10 वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने कहा है कि सीबीएसई के 10 वीं के नतीजे आज यानी 5 मई को घोषित नहीं किए जा रहे हैं। सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित करने की तिथि और समय छात्रों के साथ ही कॉलेज के प्राचार्यों को अधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी। इसका इंतजार करें।