आगरालीक्स आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम पहुंचे संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले बुजुर्ग दंपती और एक बुजुर्ग को मनाने उनके परिजन पहुंचे, देखिए क्या हुआ, आंखें नम और गला गर्भा गया, बेटों ने घर चलने की जिद की, वे मान गए और अपने घर लौट गए।
ओम प्रकाश शर्मा उम्र 83 निवासी मारुति स्टेट अपने बेटा बहू से परेशान होकर घर छोड़कर रामलाल आश्रम में आ गए थे। उनके परिजन तीन दिन से उन्हें लेने के लिए चक्कर लगा रहे थे लेकिन उन्होंने जाने से इन्कार कर दिया। बुजुर्ग ओम प्रकाश का का कहना था कि घर से ज्यादा आराम मुझे रामलाल आश्रम मैं है मैं घर नहीं जाऊंगा परंतु परिवार को सामने बिठाकर कर उनकी काउंसलिंग कर समझौता कर बाबा के नाती व बेटे उन्हें अपने साथ ले गए व पूरी जिम्मेदारी ली कि भविष्य में इन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी यदि किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हुई तो हम उसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।
बुजुर्ग दंपती लौटे घर
73 वर्षीय सुरेश चंद्र जैन व उनकी पत्नी चंद्रकांता जैन उम्र ,68 वर्ष निवासी 3/446 रुई की मंडी, शाहगंज आगरा। घर में बहू बेटों से परेशान होकर आश्रम में रह रहे थे उनका छोटा बेटा आया उसने अपनी गलती मानी वह भविष्य में उनको किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने होने का वायदा किया।