आगरालीक्स.. आगरा में दो साल का मासूम घर के बाहर खेल रहा था, तेज स्पीड कार ने मासूम को चपेट में ले लिया, मासूम की मौत हो गई, कार को लेकर चालक भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा की वायु विहार कॉलोनी शाहगंज में मंगलवार शाम को दो साल का हर्षित पुत्र विवेक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज स्पीड कार आई, कार ने हर्षित को चपेट में ले लिया, चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए, वे हर्षित को डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
अपने मामा के घर आया था हर्षित
विवेक मूल रूप से बरसाना के रहने वाले हैं, वायु विहार में उनका साला रोहित रहता है, हर्षित अपने मामा रोहित के घर आया था। बताया जा रहा है कार बैंककर्मी की थी, उसे कोई और चला रहा था। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
कार की टक्कर से युवक की मौत
चर्च रोड स्थित सिंह वाटिका निवासी महेंद्र गिरि का 19 वर्षीय बेटा दीपक गिरि बाइक बांईपुर सिकंदरा गया था, वह वहां से लौट रहा था, बाइक से रोड क्रॉस करते समय तेज स्पीड कार ने चपेट में ले लिया, हादसे में दीपक गिरि की मौत हो गई, इससे आक्रोश है। कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
सांकेतिक फोटो