आगरालीक्स ..आगरा में मॉल के बाहर से युवती का अपहरण करने के बाद एबीवीपी का आंदोलन प्रभारी अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप करता, एबीवीपी से उसे निष्कासित कर दिया है, दो को जेल भेज दिया है।
आगरा में बुधवार रात को फतेहाबाद रोड स्थित मॉल में कार्यरत युवती डयूटी खत्म करने के बाद घर जाने के लिए खडी थी। उसे स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने जबरन गाडी में खींच लिया और ले जाने लगे, स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से दो किलोमीटर पीछा करने के बाद युवती को बचा लिया गया, दो युवकों को अरेस्ट कर लिया। इसमें से शैलेंद्र चौधरी एबीवीपी का आंदोलन प्रभारी है, वह अपने साथी मनीष चौहान और अशोक के साथ युवती का अपहरण कर ले जा रहा था।
रेप के बाद कर देते हत्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह ड्यूटी खत्म करके जैसे ही रोड पर आई, उसके पास स्कार्पियो आकर रुक गई। इसमें शैलेंद्र, अशोक और मनीष थे। मनीष कार चला रहा था। तीनों ने उसे स्कार्पियो में डाल लिया। वह शोर मचाने लगी।
इस पर शैलेंद्र ने उसके मुंह में रुमाल लगा दिया। इस दौरान रेप के बाद हत्या की कहने लगे। पीछा कर रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के लिए मनीष गाड़ी को लहराने लगा। पीछा कर रहे स्थानीय लोगों पर तमंचा से फायर करने की कह रहे थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शैलेंद्र युवती पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। उसने इंकार कर दिया तो दोस्त के साथ मिलकर अपहरण कर लिया।
दो को भेजा जेल
पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा 364, 366 में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि धांधूपुरा निवासी शैलेंद्र सिंह और मनीष निवासी ताजनगरी फेस-2 को कोर्ट में पेश किया गया, उन्हें जेल भेज दिया है। अशोक निवासी शहीद नगर की तलाश की जा रही है।
एबीवीपी से निष्कासित, एनएसयूआई ने फूंका पुतला
इस घटना की जानकारी होने पर शैलेंद्र चौधरी को एबीवीपी से निष्कासित कर दिया है, इसके विरोध में एनएसयूआई ने एबीवीपी का पुतला फूंका।