Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Save Bird campaign by Shri Banke Bihari Welfare Society in Agra
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Save Bird campaign by Shri Banke Bihari Welfare Society in Agra

146

आगरालीक्स.. हलक सुखा देने वाली गर्मी में आगरावासियों ने पक्षियों के लिए पहल शुरू की है, पक्षी बचाओ अभियान के साथ दो बूंद की आस में मर ना जाए प्यास में श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा अपने युवा मित्रों की टीम के साथ घर-घर पहुंचकर मिटटी के बर्तन का वितरण करने का संकल्प लिया।
गर्मियों में पक्षियों का सरंक्षण के लिए सोमवार को यहां के प्राचीन कैलाश शिव मंदिर से इस अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद प्रत्येक घर तक इस अभियान को पहुंचाने का संकल्प भी लिया। पक्षियों का सरंक्षण करने वाली युवाओं की इस टीम ने अपने परिचितों के घरों पर दस्तक देकर पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे में पानी डालकर छतों और खिड़कियों में रखने की अपील करने के साथ ही पक्षियों को नियमित दाना पानी देने का आग्रह भी किया जा रहा है। अभियान में जुड़े युवाओं का कहना है कि बीते वर्ष पक्षियों को सरंक्षण देने का अच्छा परिणाम देखकर उन्हें काफी सुकून मिला है। पक्षी बचाओ अभियान के बारे में जिससे भी जुड़ने को कहा जा रहा, वह इनकार नहीं कर रहा है। युवाओं की इस पहल के बाद घरों में चिड़ियों की चहल पहल बढ़ गई है। पक्के घर बन जाने के बाद आंगन व हरियाली की कमी से चिड़ियों का शोरगुल कम हो गया था। 

जागरूकता 

पक्षी बचाओ अभियान में 100 से अधिक लोग जुड़े, बीते वर्ष पक्षियों को सरंक्षण देने का अच्छा परिणाम देखकर इस साल भी प्रयास किए शुरू 

मरी चिड़िया देखकर शुरू किया बचाने का अभियान 
दो बूंद के आस में, मर ना जाए प्यास में….
डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि उन्होंने 3 वर्ष पहले गर्मी के दिनों में कई जगह मरी हुई चिड़िया देखकर इसका कारण तलाशा था। कई ग्रामीणों से चर्चा के दौरान जब पीने का पानी की वजह का पता चला था। इसके बाद सबसे पहले पक्षियों को दाना पानी देने की शुरुआत की थी। गर्मी के मौसम में मिटटी के सकोरे से चिड़ियों का पानी पीना देख कर उन्हें काफी सुकून मिलने लगा था। इसके बाद से पक्षियों को सरंक्षण देने का अभियान को विस्तार किया गया है। लोगों से छतों और आस पास में मिटटी के बर्तन में पानी रखने की अपील का अच्छा असर होने लगा है। 

सौ से अधिक लोग जुड़े 

डॉ मदन मोहन शर्मा का कहना था कि पानी की कमी से इन बेजुबान पक्षियों की जान न जाने पाए। इस मुहिम में अब अनेक लोग आगे बढ़कर अपना सहयोग देने लगे हैं। पक्षियों के सरंक्षण का इस अभियान में प्राचीन कैलाश मंदिर महन्त गौरव गिरी उमाकांत सारस्वत एडवोकेट डॉ यादवेंद्र शर्मा दौलतराम गर्ग आचार्य सुनील शिवम गिरी रवि सिसोदिया विकास तिवारी देवेंद्र चंदेल विक्रम शाह कुलकांत कुशवाह विपिन सूर्य प्रकाश सारस्वत सोनू पंडित कालू पंडित भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। अपने मित्र एवं अन्य परिचितों को फोन करके भी इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो से प्रेरित करने से अब सौ से अधिक युवाओं ने अपनी भागीदारी देनी शुरू कर दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

error: Content is protected !!