आगरालीक्स.. आगरा में युवती घर से गायब हो गई है, परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि वह जहां भी हो घर आ जाए, युवती के बारे में फोन नंबर पर भी बता सकते हैं।
अनुश्री बैंक आपफ महाराष्ट्र में मैनेजर हैं और मुंबई में रह रहीं थीं, उनके पति की मौत हो गई है। इसके बाद से वे तनाव में हैं, वे छह दिन पहले मुंबई से आगरा अपने पिता के घर आईं थी। घर पर एक पत्र छोडकर चली गईं हैं, इसमें लिखा है कि मेरी तलाश ना करें।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फोटो और यह मैटर
यह लड़की, अनुश्री माहेश्वरी पटेल उम्र 32 वर्ष हाल निवासी 191 डिफेंस एस्टेट, ग्वालियर रोड, आगरा से आज 13 मई दोपहर से अपने घर वालों के नाम स्वयं को न ढूंढने का पत्र लिखकर कहीं चली गयी है। घर वालों को उसके किसी गलत कदम उठाने की आशंका है। इस घटना को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, और उसके अभी ज्यादा दूर जाने की संभावना नहीं है। अतः इस मैसेज को अधिक से अधिक ग्रुप में भेजकर ढूंढने में सहायता करने की कृपा करें। आप महानुभावों से इस घड़ी में परिवार की सहायता करने की प्रार्थना है। पिताः विनोद माहेश्वरी 9412260135