आगरालीक्स.. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पुरुष को टेबल पर लिटाकर डिलीवरी कराने की ट्रेनिंग दी गई, डॉक्टरों को डिलीवरी कराते समय ब्लीडिंग होने, ब्लड प्रेशर बढने और सांस लेने में तकलीफ होने पर क्या किया जाना चाहिए, यह समझाया गया।
मंगलवार को एसएन में तीन दिवसीय रीजनल ट्रेनिंग शुरु हुई, इसमें एटा, बंदायूं, कासगंज के 15 चिकित्सकों को स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ सरोज सिंह ने ट्रेनिंग दी, इसके लिए एक जूनियर डॉक्टर को टेबल पर लिटाकर जटिल प्रसव कराने का प्रशिक्षण दिया गया।

एसएन के प्राचार्य डॉ जीके अनेजा ने बताया कि एक हजार नवजात पर 27 शिशु की मौत हो रही है, इसी तरह से प्रसव के दौरान और बाद में प्रसूताओं की मौत चुनौती बना हुआ है। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में जटिल प्रसव कराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।