आगरालीक्स आगरा के एसएसपी अमित पाठक की साईकिल की स्पीड बाइक को मात देने लगी है, सुबह साईकिल से मलपुरा थाने पहुंच गए, वहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया, रजिस्टर चेक करने के साथ सुधार के लिए कहा। अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित किया।
आगरा के एसएसपी अमित पाठक पुलिसिंग को हेल्दी करने के प्रयास में जुटे हुए हैं, इसके लिए सुबह सुबह साईकिल से निरीक्षण पर निकलते हैं। गुरुवार सुबह वे अपनी साईकिल से मलपुरा थाने के लिए निकले, पीछे पीछे बाइक से पुलिस कर्मी थे। वे मलपुरा थाने पहुंचे और थाने में रजिस्टर चेक किए।
14 मई को डौकी थाना पहुंचे
आगरा के एसएसपी अमित पाठक 20 किलोमीटर साईकिल चलाकर थाना डौकी पहुंचे, उन्हें देख खलबली मच गई। थाने का रजिस्टर चेक किया, उन्होंने थाने का रिकॉर्ड देखने के बाद नाराजगी जताई।
आगरा के एसएसपी अमित पाठक कुछ पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए खुद अपने कार्यालय से बाहर निकलते हैं, हकीकत देखने के बाद सुधार के लिए काम करते हैं। वे सोमवार को साईकिल से आगरा से निकले, साईकिल से फतेहाबाद रोड होते हुए कुंडौल और उसके बाद डौकी पहुंच गए। थाने में साईकिल खडी करते हुए पुलिस कर्मियों की नजर पडी, एसएसपी को साईकिल से देख उनके होश उड गए।
रजिस्टर किया चेक, जताई नाराजगी
एसएसपी अमित पाठक ने थाना डौकी पहुंचने के बाद रजिस्टर चेक किया, रजिस्टर को देख नाराजगी जताई। सुधार के लिए कहा है। इसके बाद वे आगरा लौट आए।