आगरालीक्स.. आगरा में सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज के बाहर खडी कार में एक बच्ची लॉक हो गई, बच्ची रोने लगी, कार का सेंट्रल लॉक लगने से बच्ची बाहर नहीं निकल सकी, राहगीरों की भीड जुट गई। कार का शीशा तोडकर बच्ची को बाहर निकाला। कार से बाहर निकलते की बच्ची रोने लगी, उसे स्थानीय लोगों ने शांत कराने के बाद पानी पिलाया।
गुरुवार दोपहर 12 45 बजे सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज, दिल्ली गेट क्षेत्र थाना हरीपर्वत पर सपफेद रंग की स्विफृट डिजायर का सेंट्रल लॉक लग जाने से तीन साल की बच्ची अंदर बंद हो गई, चाबी कार के अंदर थी, ड्राइवर गेट खोलने की कोशिश कर रहा था। इसे देख राहगीर अपनी कार और बाइक खडी कर पहुंच गए। उन्होंने स्केल के माध्यम से लॉक कार का गेट खोलने की कोशिश की लेकिन गेट नहीं खुला। कार के अंदर बच्ची का रो रोकर बुरा हाल था, बाहर से अंदर आवाज नहीं जा रही थी, लोग उससे शांत होने के लिए कहते रहे।
पीछे का शीशा तोडकर बच्ची को निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पास में ही एक बिल्डिंब बन रही थी, वहां से एक युवक लोहे की रोड ले आया और पीछे सीट का बांई तरपफ का शीशा तोड दिया, हाथ अंदर डालकर कार का अंदर से गेट खोला और बच्ची को बाहर निकाल लिया।
गोद में आते ही बिलखने लगी बच्ची

बच्ची को लोगों ने गोद में ले लिया, वह रोने लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार एटा निवासी दंपती अपनी बच्ची और ड्राइवर के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिए आए थे, वे ड्राइवर के साथ कार में बच्ची को छोड गए। ड्राइवर कार की सफाई करने लगा, इसी दौरान बच्ची ने गेट बंद कर लिया और कार में सेंट्रल लॉक लग गया, चाबी कार के अंदर रखी हुई थी। इससे कार का गेट नहीं खुल सका।