आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से खाली हुई उत्तर विधानसभा के चुनाव का प्रचार आज छह बजे थम जाएगा, शराब के ठेके बंद हो जाएंगे। 12 प्रत्याशियों के लिए 19 मई को मतदान होगा।
आगरा उत्तर विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार आज 17 मई को शाम छह बजे थम जाएगा। इसके साथ ही शराब के ठेके 48 घंटे के लिए बंद कर दिए जाएंगे। प्रत्याशी व उनके समर्थक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। वहीं 18 मई को मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 19 मई को आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 438 बूथ पर मतदान होगा, यहां करीब चार लाख मतदाता हैं। वहीं 25 माइक्रोआब्जर्वर लगाए जाएंगे। उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव का मीडिया से कहना है कि चार जोन और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ईवीएम और वीवीपैट मंडी समिति में जमा होंगी।
खर्चे में सपा प्रत्याशी सबसे आगे
विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे 12 प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की गुरुवार को कलक्ट्रेट में जांच हुई। चुनावी खर्च में सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा सबसे आगे (8.47 लाख) रहे। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल हैं
ये हैं प्रत्याशी
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
रणवीर शर्मा, कांग्रेस
सूरज शर्मा, सपा (गठबंधन)
दिलीप कुमार बघेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित, आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी मित्तल, समान अधिकार पार्टी
मंजू शर्मा, निर्दलीय
राम ब्रज यादव, निर्दलीय
इदरीश, निर्दलीय
धर्मेद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह, निर्दलीय