आगरालीक्स …आगरा में भ्रष्टाचार की अर्थी से चर्चा में आए युवा नेता डॉ मदन मोहन शर्मा शुक्रवार को भाजपाई हो गए। उन्हें अवध बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे और आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भाजपा ज्वाइन कराई। उनके साथ बडी संख्या में समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई को जारी रखने के लिए भाजपा ज्वाइन की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को देश से मिटाना चाहते हैं और मेरा उदृदेश्य भ्रष्टाचार मुक्त आगरा है।

आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में सपा छात्र सभा से लंबे समय तक छात्र राजनीति में सक्रिय होने के बाद सपा के मीडिया प्रभारी रहे डॉ मदन मोहन शर्मा ने निर्दलीय नामांकन किया था। वे भ्रष्टाचार की अर्थी लेकर नामांकन करने पहुंचे थे लेकिन उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया, उन्होंने नामांकन निरस्त करने पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की थी और उनके समर्थकों ने नोटा का बटन दबाने का ऐलान किया था। ऐसे में डॉ मदन मोहन शर्मा ने भाजपा ज्वाइन कर ली, उनके साथ डॉ मोहम्मद जमीर प्रधानाचार्य अहमदिया हनिफिया इंटर कॉलेज रवि सिसोदिया अध्यक्ष युवा क्षत्रिय महासभा विवेक शर्मा ने भाजपा ज्वाइन की है।