आगरालीक्स… आगरा में आईएसबीटी के पास होटल और एक रेस्टोरेंट में लगी आग, आग की लपटें बेकाबू होने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में लगे हैं, पफायर बिग्रेड को सूचना दी गई है। आग की लपटें बेकाबू होती जा रही हैं।
मंगलवार शाम को आईएसबीटी के साइड रोड पर बने रेस्टोरेंट और होटल से आग की लपटें उठने लगीं। ओम सांई राम भोजनालय में लगी आग को काबू पाने लें लोग लग गए, इसी दौरान बगल के होटल की छत से आग की लपटें दिखाई देने लगी। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौडती एसी बस में आग
मंगलवार दोपहर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एसी बस में सिरसागंज के पास आग की लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने बस को रोक दिया, इसी बीच आग की लपटें बेकाबू हो गईं, यात्री अपना सामान छोडकर बस से कूद कर जान बचाने के लिए भागे। कुछ ही देर में बस खाली हो गई। यात्री बस से दूर जाकर खडे हो गए।
आग हुई बेकाबू, बस जलकर स्वाह
कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई, एसी बस लोगों के देखते देखते आग का गोला बन गई और जलकर स्वाह हो गई। बस में यात्रियों का सामान रखा हुआ था, वह भी जलकर स्वाह हो गया। हादसे के बाद से यात्री दहशत में आ गए।
दूसरी बस से भेजे गए यात्री
बस में 45 यात्री सवार थे, एसी बस जलकर स्वाह हो गई, यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ भेजा गया।