आगरालीक्स …आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौडती एसी बस से आग की लपटें उठने लगी, एसी बस में 45 लोग सवार थे, आग की लपटों के बीच से लोगों ने बस से कूद कर जान बचाई। एसी बस के साथ ही लोगों का सामान जलकर स्वाह हो गया। इससे एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी का माहौल रहा। यात्री दहशत में आ गए, स्थानीय लोगों की भीड लग गई, कुछ देर के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात थम गया।
मंगलवार दोपहर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एसी बस में सिरसागंज के पास आग की लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने बस को रोक दिया, इसी बीच आग की लपटें बेकाबू हो गईं, यात्री अपना सामान छोडकर बस से कूद कर जान बचाने के लिए भागे। कुछ ही देर में बस खाली हो गई। यात्री बस से दूर जाकर खडे हो गए।
आग हुई बेकाबू, बस जलकर स्वाह
कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई, एसी बस लोगों के देखते देखते आग का गोला बन गई और जलकर स्वाह हो गई। बस में यात्रियों का सामान रखा हुआ था, वह भी जलकर स्वाह हो गया। हादसे के बाद से यात्री दहशत में आ गए।

दूसरी बस से भेजे गए यात्री
बस में 45 यात्री सवार थे, एसी बस जलकर स्वाह हो गई, यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ भेजा गया।