आगरालीक्स …आगरा में चुनाव नतीजों पहले मौसम खुशनुमा है, धूप निकल रही है, बुधवार को आंधी और बारिश के बाद आज कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि गुरुवार शाम को आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
बुधवार को शाम चार बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। बादल छाने लगे, पांच बजे के बाद काले घने बादल छा गए। धूल भरी आंधी चलने लगी, शाम 5.20 बजे बारिश शुरू हो गई। 5.40 बजे 20 से 25 मिनट में 1.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, अधिकतम 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह मंगलवार को 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 मई को सुबह तेज धूप निकलने के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं, शाम को आंधी चलने के साथ बादल छा सकते हैं।