आगरालीक्स …आगरा की मंडी समिति में स्ट्रॉग रूम खुल गया है, पहले डाक मतों की गणना की जाएगी आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों पर 24 और उत्तर विस क्षेत्र में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। गुरुवार सुबह आठ बजे से ईवीएम की मतगणना 14 टेबल पर एक साथ होगी। इसे नंबर के हिसाब से लाया जाएगा।एक राउंड की मतगणना होने के बाद सहायक रिटर्निग अफसर की
अनुमति के बाद दूसरे राउंड की ईवीएम को लगाया जाएगा। एक टेबल पर तीन सदस्यीय टीम मतों की गणना करेगी। एक एजेंट अलग से होगा।
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा प्रो एसपी सिंह बघेल
गठबंधन बसपा मनोज सोनी
कांग्रेस प्रीता हरित
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर
गठबंधन बसपा गुडडू पंडित
कांग्रेस राजबब्बर
आगरा उत्तर विधानसभा
भाजपा पुरुषोत्तम खंडेलवाल
गठबंधन बसपा सूरज शर्मा
कांग्रेस रणवीर शर्मा
रूट डायवर्जन
गुरुवार को सुबह से एनएच-2 पर रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
गुरुवार को आगरा से एटा, फिरोजाबाद, कानपुर, लखनऊ की तरफ जाना है, वे टेढ़ी बगिया, सौ फुटा रोड से बजरंग पेट्रोल पंप से एनएच-2 पर आकर आगे जाएंगे। बस व हल्के वाहन आगरा शहर और मथुरा की तरफ जाना है, वे एनएच-2 पर बजरंग पेट्रोल पंप से नुनिहाई होते हुए रामबाग चौराहा पर पहुंचेंगे।
ये है डायवर्जन
ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें लखनऊ, कानपुर, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ की तरफ जाना है, वे रोहता नहर चौराहे से दाहिने मुड़कर एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा होटल के पास से होते हुए रिंग रोड पर जाएंगे।
यह किया गया रूट डायवर्जन
ग्वालियर से आने वाले भारी वाहन ट्रक जिन्हें जयपुर, दिल्ली, मथुरा की तरफ जाना है, वे ककुआ (बाद) से दक्षिणी बाईपास पर चढ़ेंगे। दिल्ली मथुरा जाने वाले वाहन रुनकता उतरकर गंतव्य को जाएंगे।
कानपुर, लखनऊ, एटा, फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले वाहन जिन्हें ग्वालियर, फतेहाबाद की तरफ जाना है, वे कुबेरपुर से इनररिंग रोड
से चढ़कर तोरा चौकी, एकता चौकी, रोहता चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
कानपुर, लखनऊ, फिरोजाबाद से आने वाले वाहन जिन्हें दिल्ली, मथुरा को जाना है, वे छलेसर से यमुना एक्सप्रेस वे पर जाएंगे। दिल्ली, मथुरा से आने वाले वाहन जिन्हें अलीगढ़, एटा, हाथरस, कानपुर की ओर जाना है, वे रामबाग से उतरकर अलीगढ़ की तरफ जाएंगे।