आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के बीए प्रथम वर्ष के रिजल्ट में 60 पफीसद से अधिक छात्र फेल हैं, हालांकि यह परीक्षाफल 682 कॉलेजों के 74514 छात्रों में से सात कॉलेजों के 6112 छात्रों का है।
गुरुवार को विवि ने बीए सहित कई अन्य कोर्स का रिजल्ट घोषित किया। बीए प्रथम वर्ष के 682 कॉलेजों के 74514 छात्रों में से 6112 छात्रों का परीक्षाफल घोषित किया है। इसमें से 64 फीसद छात्र फेल हैं। विवि द्वारा जारी किए गए 6112 छात्रों के परीक्षाफल में 2399 छात्र फेल हैं। 11 छात्रों का रिजल्ट नकल में पकड़े जाने के कारण रोक दिया गया है। वहीं, बीए द्वितीय वर्ष के 973 छात्रों में से 444 फेल हैं।