आगरालीक्स.. आगरा में सोमवार से मेट्रो के लिए सर्वे शुरू होगा। सोमवार को लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) और स्थानीय अधिकारियों की टीम सर्वे शुरू करेगी, पहले डिपो के लिए सर्वे किया जाएगा, इसके बाद मेट्रो के पहले कॉरिडोर का सर्वे होगा।
49 हेक्टेयर जमीन पर डिपो
पीएसी ग्राउंड में छावनी परिषद की बीस हेक्टेअर और 15वीं पीएसी बटालियन की 51 हेक्टेअर जमीन है। दोनों विभागों को मिलाकर कुल 71 हेक्टेअर जमीन है जिसमें 49 हेक्टेअर जमीन पर डिपो बनेगा। बची हुई जमीन मेट्रो के प्रयोग में लाई जा सकती है। स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जा रहा है। एसपीवी का पंजीकरण शीघ्र आगरा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नाम से होगा। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 8379 करोड़ रुपये है।
पहला कॉरीडोर – सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक : 14 किमी लंबाई, 6.53 किमी एलीवेटेड, 7.64 किमी अंडरग्राउंड
दूसरा कॉरीडोर- आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक : 16 किमी। यह पूरा ट्रैक एलीवेटेड होगा।