आगरालीक्स… आगरा में जल संस्थान के खुले टैंक को देख मेयर नवीन जैन के होश उड गए, इसी टैंक से घर घर पानी सप्लाई होता है, बोले लोगों से चंदा कर पैसे दिलवा दूं, जिससे टैंक को ढका जा सके। उन्होंने दो दिन में जल संस्थान के सभी टैंक को ढकने के आदेश दिए हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
जल संस्थान से आगरा में पानी की सप्लाई होती है, इसके लिए यमुना और बुलंदशहर से आ रहे गंगाजल का इस्तेमाल किया जा रहा है। जल संस्थान ने हर क्षेत्र में टैंक बना रखे हैं, इन टैंक तक वाटर वक्र्स, सिकंदरा में बने प्लांट से यमुना और गंगाजल ट्रीटमेंट के बाद पहुंचता है। इसके बाद स्थानीय टैंक से उस क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी की सप्लाई होती है।
टैंक खुले पडे, मिली गंदगी और अंडे
गुरुवार को मेयर नवीन जैन ने नौलक्खा जल संस्थान के प्लांट का निरीक्षण किया। यहां अंडर ग्राउंड जलाशय की छत नहीं थी, इस टैंक पर टूटी हुई जाली पडी हुई थी। टैंक में पानी में गंदगी और अंडे पडे हुए थे। जलसंस्थान के अवर अभियंता को जमकर लताड़ लगाई और टैंक उसे तुरंत ढकवाने के दिशा निर्देश दिए। कहा कि जल संस्थान पर पैसे नहीं है तो आगरा के लोगों से चंदा करवा कर दे दूं, 5 हजार रुपये में त्रिपाल आ जाएगा, इससे टैंक ढक सकते हैं।