Friday , 11 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: UP Bar Council President Darvesh Singh Murder, Funeral takes place in Etah
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: UP Bar Council President Darvesh Singh Murder, Funeral takes place in Etah

201

आगरालीक्स …आगरा में यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की हत्या के बाद अंतिम संस्कार किया गया, भीड उमडी, आज दीवानी सहित प्रदेश भर में अधिवक्ता काम नहीं करेंगे।
आगरा की एडवोकेट दरवेश सिंह 9 जून 2019 को यूपी बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर 12 जून को आगरा पहुंची। दीवानी में उनका स्वागत हुआ। वे वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैंबर में बैठी हुई थीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एडवोकेट मनीष शर्मा यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने एक के बाद एक राउंड फायरिंग की, दरवेश वहीं गिर गईं। इसके बाद एडवोकेट मनीष शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। दरवेश सिंह को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एडवोकेट मनीष शर्मा भी अस्पताल में भर्ती हैं। दरवेश सिंह को डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया है।
एटा में हुआ अंतिम संस्कार, उमडी भीड
पोस्टमार्टम के बाद रात को दरवेश सिंह के शव को परिजन एटा ले गए, वे मूलरूप से एटा की रहने वाली हैं। वहां गुरुवार सुबह दरवेश सिंह के अंतिम संस्कार में लोगों की भीड उमडी।

2004 में प्रैक्टिस शुरू की
मूल रूप से एटा निवासी दरवेश सिंह ने आगरा कॉलेज से एलएलबी एलएलएम किया। वर्ष 2004 से दीवानी में प्रैक्टिस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दीवानी में यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह और मनीष शर्मा का एक ही चैंबर था। ये दोनों एक साथ प्रैक्टिस करते थे, चुनाव लडने में भी दोनों साथ साथ थे लेकिन एक सप्ताह पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मनीष शर्मा ने गोली क्यों मारी, यह अभी पता नहीं चल सका है, मनीष शर्मा की भी हालत गंभीर है।दरवेश सिंह 2017 में बार काउंसिल ऑफ यूपी की कार्यकारी अध्यक्ष रह चुकी है। इसके बाद साल 2018 में बार काउंसिल के चुनाव में दरवेश सिंह दूसरी बार सदस्य चुनी गईं। नौ जून 2019 को यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष चुनी गईं थी। उनके परिवार में बहन भाई और पिता हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: A couple in a live-in relationship stole a five-month-old baby from Mathura Railway Station; police have arrested them….#mathura

मथुरालीक्स…लिव इन में रह रहे प्रेमी—प्रेमिका ने किया था मथुरा रेलवे स्टेशन...

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

error: Content is protected !!