आगरालीक्स.. आगरा में धूल भरी आंधी और बारिश के लिए अलर्ट किया गया है, 19 जून तक मौसम बदला रहेगा, इसके लिए आगरा में अलर्ट किया गया है।
मौसम केंद्र लखनऊ ने 18 जून तक रेतीली हवाएं चलने के साथ बिजली गरजने और बारिश के आसार हैं। आंधी चलने पर सावधानी बरतने के लिए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
तापमान 44 डिग्री पार पहुंचा
दो दिन राहत के बाद पारा बढने लगा है, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री को पार कर गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। इसी तरह से न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश और धूल भरी आंधी चल सकती है लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान बढने के साथ ही उमस से लोग परेशान रहेंगे। 19 जून तक मौसम बदला रहेगा।
फाइल फोटो