आगरालीक्स ..आगरा के एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में कहा कि डयूटी के समय पुलिस कर्मी वाटस एप और मोबाइल पर आनलाइन नहीं रहेंगे, वाटस एप पर लास्ट सीन हाइड नहीं करेंगे। जिससे पुलिस कर्मी अच्छी तरह से काम कर सकें और पब्लिक के बीच में पुलिस की छवि में सुधार हो।
एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को क्राइम मीटिंग की, उन्होंने पब्लिक के बीच में पुलिस की छवि सुधारने के लिए कहा। कहा कि डयूटी के समय कोई भी पुलिस कर्मी वाटस एप और फेसबुक पर आनलाइन नहीं मिलना चाहिए। इसकी जांच की जाएगी, यह चेक किया जाएगा कि वाटस एप पर किस समय से पुलिस कर्मी और अधिकारी आनलाइन रहे हैं।
लास्ट सीन हाइड नहीं कर सकेंगे
यह देखा जाएगा कि किस समय तक पुलिस कर्मी वाटस एप पर आनलाइन रहे हैं, ऐसे में पुलिस कर्मियों से कहा गया है कि वे वाटस की लास्ट सीन हाइड ना करें, जिससे जांच की जा सके।
अपराधियों पर नजर
एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने अपराध की रोकथाम के लिए हार्ड कोर अपराधियों पर नजर रखने के लिए कहा है। हर क्षेत्र के आपराधिक प्रव्रत्ति के लोगों की सूची भी तैयार की जाए, वारदात होने के बाद पुलिस का एक्शन तेज होना चाहिए।