आगरालीक्स …आगरा में बादल छाए हैं और हवाएं चल रही हैं, लेकिन लोगों की नजर मैनचेस्टर, इंग्लैंड के मौसम पर है, यहां आज भारत पाकिस्तान के बीच विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला है, जाने कैसा है मैनेचेस्टर का मौसम और 60 फीसद तक बारिश का पूर्वानुमान है, अभी तापमान 9 डिग्री है और अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। क्रिकेट प्रेमी बारिश न होने की आश लगाए बैठे हैं, जिससे भारत पाकिस्तान के हाई वोल्टेज मैच को देख सकें।
भारत के समय अनुसार दोपहर तीन बजे से ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान, मैनचेस्टर इंग्लैंड में भारत और पाकिस्तान के बीच वल्र्ड कप मुकाबला होगा। इसका लोग सुबह से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मैनचेस्टर में कई दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान है कि बारिश हो सकती है। इससे क्रिकेट प्रेमी परेशान है।
गूगल पर मैनचेस्टर टाइप करते ही मौसम का हाल
आलम यह है कि गूगल पर मैनचेस्टर टाइप करते ही मौसम का हाल आ रहा है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैनचेस्टर के मौसम के बारे में कितने लोगों ने जानने के प्रयास किए हैं।
विराट का है कहना
कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले कहा कि हम अन्य मैच की तरह ही इसमें भी खेलेंगे, लेकिन सबको पता है यह आम मुकाबला नहीं है। दो साल पहले ओवल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाक ने भारत को हराया था। उसके बाद भी विराट ने यही कहा था कि यह एक मैच था, जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और हम हार गए। लेकिन मैदान से निकलते ही भारतीय प्रशंसकों को लूजर-लूजर के नारे ङोलने पड़े थे।
पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा है। मगर, दुनिया की नंबर-1 इंग्लिश टीम को हराया है।