आगरालीक्स.. आगरा की दीवानी में यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की हत्या के बाद एक और अधिवक्ता ने अपनी जान का खतरा बताया है। अधिवक्ता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा और उन पर किए गए जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
आगरा में 12 जून को यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की दीवानी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के आरोपी मनीष शर्मा के भी गोली लगी है उनका मेदांता में इलाज चल रहा है। इससे पहले 12 सितंबर 2018 को थाना न्यू आगरा थाने के सामने अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय के गोली मार दी थी। अधिवक्ता आशुतोष श्रोत्रिय का कहना है कि इस मामले में एचएस बैरागी, अभिप्राय, अनुराग, अलंकार के विरुदृध् गुंडा अधिनियम और गैंगस्टर में कार्रवाई के आदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए थे। मगर, कार्रवाई नहीं हुई है, यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है, इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

फाइल फोटो