आगरालीक्स… आगरा में एक घंटे की प्री मानसून बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी, नाले की सफाई की लेकिन सिल्ट नहीं उठाई, बारिश में यह नाले में बह गया। मानसून की बारिश में आगरा के हालात बिगड सकते हैं।
आगरा में सोमवार दोपहर में 76 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने लगी, इससे 15 मिनट तक तेज बारिश के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। कई जगह होर्डिग और पेड टूट कर गिर गए। तेज हवा में बारिश की बूंद शरीर में चुभती रहीं, 40 मिनट बाद बारिश धीमी हो गई। दोपहर डेढ़ बजे के बाद दोबारा तेज बारिश होने लगी। करीब पौने दो घंटे तक बारिश हुई, पौने दो घंटे में 25.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 38.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया।
नालों की नहीं हुई सफाई
बारिश में सडकों और कॉलोनी में भरा पानी
बारिश से कई कॉलोनियों में पानी भर गया। नगर निगम 96 नालों की सफाई नहीं कर सकता है। जिन नालों की सफाई हुई है, उनकी सिल्ट नहीं हटाई गई है। बारिश के बाद पानी निकलने में चार घंटे लग गए।