आगरालीक्स.. आगरा में तीन दिन से गर्भवती प्रसव पीडा से कराहती रही, सरकारी अस्पताल से वापस कर दिया, सुबह सडक पर डिलीवरी हो गई, महिलाओं ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शा चालक को अपना रिक्शा बेचना पडा है।
बुधवार सुबह आगरा के रुनकता में स्वास्थ्य केंद्र के पास प्रसव पीडा से कराहत गर्भवती महिला सडक पर बैठ गई, सडक पर ही प्रसव हो गया, उसे स्थानीय महिलाओं ने स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। महिला के पति का आरोप है कि वह तीन दिन से अपनी पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आ रहा था, एक दिन पहले उसे दिन में भर्ती करा लिया लेकिन रात को घर ले जाने के लिए कह दिया। वह दूसरे दिन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो भी भर्ती नहीं किया। बुधवार को तीसरी बार वह अपनी पत्नी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, उससे कह दिया कि यहां डिलीवरी नहीं हो पाएगी, दूसरी जगह ले जाओ।
रिक्शा बेचकर पैसे लेने गया, पत्नी ने सडक पर शिशु को दिया जन्म
रिक्शा चालक युवक ने बताया कि पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए वह पैसे का इंतजाम करने के लिए चला गया, दो हजार रुपये में रिक्शा बेच दिया। पैसे लेकर वापस लौटा तब तक उसकी पत्नी की सडक पर डिलीवरी हो गई, स्थानीय महिलाओं ने मदद की और उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।