आगरालीक्स.. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ताजमहल घूमने आए परिवार के तीन साल के बच्चे का हाथ एस्केलेटर (स्वचालित सीढी) में फंस गया, 30 मिनट तक रेलवे कर्मचारी लगे रहे, इसके बाद बच्चे का हाथ बाहर निकाला जा सका।
मंगलवार को झांसी से एक परिवार आगरा ताजमहल का दीदार करने के लिए आया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एस्केलेटर से उतरते समय तीन साल के बच्चे की उंगलियां सीढियों और हैंड रेस्ट के बीच फंस गईं। इसे देख परिजन चीखने चिल्लाने लगे, एस्केलेटर को बंद कर दिया गया।
30 मिनट में हाथ निकला बाहर
जिस समय बच्चे का हाथ एस्केलेटर में फंसा, वहां डीआरयूसीसी सदस्य नरेश पांडेय निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी, इसके बाद टेक्नीशियन बुलाए गए, करीब 30 मिनट बाद बच्चे का हाथ बाहर निकल सका। बच्चे की उंगलियों में चोट आई है। आगरा कैंट के स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुलश्रेष्ठ का मीडिया से कहना है कि टेक्नीशियन की मदद से बच्चे के हाथ को निकालने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद परिवार चला गया।