आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी में शराबियों से परेशान लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं। कॉलोनी में शराब की दुकानें हैं, शराब पीने के बाद घरों के बाहर लोग हंगामा करते हैं, महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। घरों पर लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहीद नगर तिराहे पर दुकानें, रेस्टोरेंट के साथ शराब की दुकानें खुल गई हैं, इसके पास ही एडीए की कॉलोनी है। शाम होते ही तिराहे पर शराबियों की भीड लग जाती है, यह हंगामा करते हैं, शराब पीने के बाद वहीं गिर जाते हैं। इससे तिराहे के पास एडीए कालोनी में रहने वाले लोग दहशत में रहते हैं। शाम को महिलाओं ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
मीडिया से यह है कहना
यहां की निवासी शमा का मीडिया से कहना है कि शराबी आ जाते हैं, घर के बाहर खडा होने से मना करने पर लडने लगते हैं। इन हालात में मकान बेचने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा है।
क्षेत्रीय निवासी पूनम का कहना है कि मकानों के आगे लोग जमा हो जाते हैं। बहुत परेशानी होती है।
सोशल मीडिया पर पोस्टर हो रहे वायरल
मकान बिकाऊ के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस पर लोगों की टिप्पणी भी आ रही हैं।