आगरालीक्स ..आगरा में 24 घंटे में एक और रोड धंसा, सूर्य नगर कॉलोनी के सामने एमजी रोड के बाद नुनिहाई रोड धंस गया है, दो बडे बडे गडढे हो गए हैं। इसके बाद वाहनों को रोक दिया गया है।
गुरुवार सुबह नुनिहाई रोड में दो बडे बडे गडढे हो गए, इन गडढों में पानी भरा हुआ है। रोड का और हिस्सा धंसने की आशंका से लोग दहशत में है। पुलिस ने भारी वाहनों को रोक दिया है।
24 घंटे पहले धंसा एमजी रोड
बुधवार सुबह आठ बजे सूर्य नगर कॉलोनी, दीवानी चौराहे के पास निवासी रमिता अरोडा कार से अपने कार्यालय जा रहीं थीं। सूर्य नगर कॉलोनी के गेट पर गाडी को टर्न किया, गाडी के पहिए के साथ ही एमजी रोड धंसता चला गया।

कूंद कर बचाई जान, दहशत में आए लोग
कार का आगे का पहिया धंसी सडक में फंस गया और सडक का बडा हिस्सा धंस गया। रमिता अरोडा बाएं तरफ का गेट खोलकर कूंदकर बाहर निकल आईं। बडी संख्या में स्थानीय लोग आ गए, सडक का बडा हिस्सा धंस जाने से लोग दहशत में आ गए और एमजी रोड पर चल रहे वाहन चालकों से डिवाइडर की तरफ से जाने के लिए कहने लगे। कुछ ही देर में लोगों की भीड जुट गई।
पाइप और सीवर लाइन डैमेज होने से हादसा
बताया जा रहा है कि एमजी रोड पर बिजली की लाइन डालने के लिए खुदाई की गई, इससे पानी की पाइप लाइन और सीवर लाइन डैमेज हो गई। सडक के अंदर पानी भरता रहा, सडक के नीचे की मिटटी धंसने लगी, ऐसे में सुबह जैसे ही कार का आगे का हिस्सा एमजी रोड पर पहुंचा, सडक धंसने लगी, देखते ही देखते एमजी रोड का बडा हिस्सा धंस गया।