आगरालीक्स.. आगरा में बच्चों की जितनी लंबी रैली थी, उतना ही नेक उदृदेश्य। गुरुवार सुबह अहमदिया हनिफिया इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने व स्वच्छ बनाने व संचारी रोगों के लिए जागरूकता रैली निकाली। पोस्टर और बैनर लेकर चल रहे छात्रों ने बीमारियों से बचने के लिए सफाई रखने का संदेश दिया।
स्कूल प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद जमीर ने स्वच्छता को मानव जीवन के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि वातावरण के स्वच्छ होने से शहरीय आंचल स्वच्छ व शुद्ध रहेगा और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए मनुष्य के साथ समाज का दायित्व भी है। छात्रों के साथ रैली में शुजाउद्दीन,,नौशीन, डॉ भोज कुमार शर्मा,जितेंद्र तिवारी,धीरज सिंह,योगेश कुमार गुप्ता, डॉ मदन मोहन शर्मा,साकिब, सज्जन पाल, रणविजय विष्णुकांत श्रीमती शाहित्ता, सीमा,शन्नो,शर्मिला,सचिन सिंह,शाहिद अत्ताउल्लाह, बुशरा,कैकक्सा,स्कूल स्टाफ जुल्फिकार मौजूद थे।