आगरालीक्स.. आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कारोबारी की कार ट्रक में जा घुसी, हादसे में एक की मौत हो गई, कारोबारी और उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गोरखपुर निवासी कपडा कारोबारी
अनिल गिरी पत्नी ज्योति के साथ दिल्ली कार से गए थे। वहां से शुक्रवार सुबह गोरखपुर लौट रहे थे, कार ड्राइवर प्रशांत चला रहा था। वे सुबह आठ बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। नसीरपुर, फीरोजाबाद के पास कपडा कारोबारी की कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
ड्राइवर की मौत, कारोबारी और पत्नी घायल
हादसे में ड्राइवर प्रशांत की मौत हो गई। वहीं, कार सवार कपडा कारोबारी अनिल और उनकी पत्नी ज्योति घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फाइल फोटो