आगरालीक्स ..आगरा में मैक्सिकन महिला नशे में टल्ली होने के बाद होश खो बैठी, बीच सडक जमकर हंगामा किया, उसके पति और पुलिस के हाथ पांव फूल गए। बमुश्किल महिला को होटल ले जाया जा सका।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को पंजाब के रहने वाले अपने पति के साथ मैक्सिकन महिला ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंची। फतेहाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में दोनों ने शराब पी इसके बाद गाड़ी से अपने होटल पहुंचे। होटल की सीढिय़ां चढ़ते समय नशे में होने की वजह से महिला पर्यटक गिर गई। उसके सिर में चोट लग गई। विदेशी पर्यटक का मामला होने की वजह से होटल स्टाफ द्वारा पर्यटन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पर्यटन पुलिस रात करीब 1:30 बजे विदेशी महिला पर्यटक को शहीद नगर स्थित हॉस्पीटल लेकर पहुंची। हॉस्प्टिल पहुंचते ही महिला पर्यटक ने आधी रात हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर चीता मोबाइल भी पहुंच गई। नशे की हालात में हंगामा करती महिला से मरीज प्रभावित न हों, इसके चलते हॉस्पीटल प्रबंधन ने उसे अंदर लेने से इन्कार कर दिया। उसका इलाज हॉस्पीटल के बाहर ही किया गया। इस दौरान भी महिला पर्यटक द्वारा अभद्रता की गई। इलाज के बाद पुलिस रात करीब 2:30 बजे उसे होटल छोड़कर आई।