आगरालीक्स ..आगरा में युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी, शव को बोरे में बंद कर संदूक में रख दिया जिससे बच्चों को पता न चल सके। पुलिस ने युवती और प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है।
सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया 18 जुलाई को फैक्ट्री एरिया में मिली लाश विकास गुप्ता पुत्र रामबाबू निवासी अमरपुरा जगदीशपुरा की थी, वह 16 जुलाई से लापता थे। मां बबली गुप्ता ने रविवार को सिकंदरा थाने पहुंचकर कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त अपने पुत्र विकास के रूप में की।
पति 16 जुलाई को घर आया तो पत्नी मोनिका ने शराब पिलाकर बेहोश कर दिया। प्रेमी के साथ मिलकर गला घोंटकर सिर में पाइप से प्रहार करके हत्या कर दी। इसके बाद पति की लाश बोरे में बंद कर संदूक में रख दी। इससे कि बच्चों को इसका पता नहीं चले। रात भर घर में रखने के बाद अगले दिन सुबह प्रेमी अमर सिंह रिक्शा लेकर आया। संदूक को मोना के साथ रिक्शे पर लेकर फैक्ट्री एरिया गया। वहां लाश फेंकने के बाद संदूक ले आया। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर लिया है। हत्या का पर्दाफाश करने वालों में इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार, एसआइ हरीश चौधरी, मुनेश कुमार आदि थे।
2013 में हुई थी शादी
विकास की शादी मोनिका उर्फ मोना निवासी अमरपुरा से वर्ष 2013 में हुई थी। छह महीने पूर्व मोनिका पति को छोड़कर अपने प्रेमी अमर सिंह निवासी श्याम नगर नई आबादी, जगदीशपुरा के साथ रहने लगी थी। पत्नी मोनिका का कहना है कि पति शराबी था। वह प्रेमी के यहां भी आए दिन आकर मारपीट करता था।