Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Lions club Prayas with officers wife plantation drive in Agra
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Lions club Prayas with officers wife plantation drive in Agra

179

आगरालीक्स ..आगरा के​ कमिश्नर, आईजी रेंज, डीएम की पत्नी संग लायंस क्लब प्रयास ने पौधारोपण किया।
मंगलवार सुबह नेहरू नगर पार्क में लायंस क्लब प्रयास के पदाधिकारी एवं सदस्य शहर के प्रकृति प्रेमियों को लेकर एकत्रित हुए। यहां उन्हों ने पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पार्क में दर्जनों पौधे रोपे गए। नीम और अशोक जैसे यह ऐसे पौधे हैं जो लम्बे समय तक लोगों को शुद्ध हवा, फल एवं औषधियां प्रदान करते हैं। सुबह टहलने आने वालों को प्रकृति प्रेमियों ने इन पौधों की देखभाल करने और अपने घरों के आस-पास पौधे रोपने और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया। मंडलायुक्त अनिल कुमार धर्मपत्नी अर्चना कुमारी ने कहा कि सावन का नाम आते ही मन उमंग और जोश से भर जाता है। मगर सावन की हरियाली तभी बच पाएगी जब हम पौधे लगाएंगे। डीएम एनजी रवि कुमार की धर्मपत्नी डा. हेमलता ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए इस बार सावन में पौधे जरूर लगाएं। खास तौर पर जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे अवसरों पर पौधे जरूर लगाएं। आईजी रेंज ए सतीश गणेश की धर्मपत्नी शक्ति सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए जरूरी है कि पौधे लगाते रहें, इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें।


लायंस क्लब प्रयास के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि क्लब पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लंबे समय से काम कर रहा है। समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रम क्लब द्वारा आयोजित किए जाते हैं ताकि शहर में हरियाली बढे़ और लोग जागरूक हों। सचिव आनंद प्रकाश और कोषाध्यक्ष हरीश बत्रा ने कहा कि हरेक व्यक्ति यह संकल्प ले कि वह अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे जरूर लगाएगा और पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करेगा। क्लब को-आर्डिनेटर अशु मित्तल ने कहा कि आगरा में हरियाली के आवरण को बढ़ाने के लिए इस बार सावन माह खास है। पूरे वर्ष में सावन माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना पौधारोपण के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। नेहरू नगर पार्क को माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने गोद लिया है और पिछले दो वर्षों से यहां हरियाली और सौंदर्यीकरण को काम चल रहा है। संचालन चार्टर्ड सैक्रेटरी विनीत खेरा ने सभी को हरियाली बचाने और बढ़ाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर चार्टर्ड प्रेसीडेंट संजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष हरीश बत्रा, मीनाक्षी किशोर, प्रिया अरोड़ा, ऋतु प्रकाश, रेखा बत्रा, लवली कथूरिया, शीना कोहली, इंद्र तलरेजा, ऋतु तलरेजा, मोनिका अग्रवाल, राशि गर्ग, नीतू खन्ना आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!