आगरालीक्स.. आगरा में पेटीएम से लोन दिलाने के बाद पर फ्राड करने वाला गिरोह सक्रिय, साइबर सेल ने दो को अरेस्ट किया।
न्यू आगरा के खंदारी क्षेत्र में जूता कारखानों में काम करने वाले करीब सात-आठ लोगों से पेटीएम से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। साइबर सेल ने जांच की। साइबर सेल की टीम ने न्यू आगरा के खंदारी में बापू नगर निवासी रवि कुमार और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह कर रहा था धोखाधडी
पुलिस ने बताया कि रवि लोगों को पेटीएम से एक हजार से एक लाख रुपये तक का लोन दिलाने के नाम पर फंसाता था। उनसे आधार कार्ड और पेन कार्ड ले लेता था। इसके बाद उस व्यक्ति का पेटीएम एकाउंट उसी के मोबाइल नंबर से जोड़कर बना देता था। प्रोसेस कराने का झांसा देकर वह उस व्यक्ति का एटीएम कार्ड भी हासिल कर लेता था। ओटीपी पूछकर उसके खाते से रकम निकाल लेता था। इन्हें अपने पेटीएम वॉलेट में डाल लेता था। इसके बाद वह पेटीएम केवाइसी एजेंट राजेश कुमार से उन्हें कैश करा लेता। इनमें से कुछ हिस्सा राजेश को भी मिलता था। मैसेज के बारे में पूछने पर कह देता था कि लोन का प्रोसेस शुरू हो गया है। अब सीनियर द्वारा जल्द ही लोन पास करा दिया जाएगा।