आगरालीक्स.. आगरा में कुर्ते में सोने के बटन, चेन और अंगूठी पहन कर जा रहे ज्वैलर को युवकों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर रोक लिया, ज्वैलर का सारा सामान लेकर युवक गायब हो गए।
आगरा के राजामंडी स्थित मंसा देवी गली निवासी सर्राफ श्यामलाल वर्मा की फव्वारा पर सराफ की दुकान है। गुरुवार दोपहर में अपनी दुकान पर जा रहे थे, लेडी लॉयल के सामने उन्हें खुद को सीबीआइ अधिकारी बताते हुए दो युवकों ने रोक लिया। कहा कि आगे लूट और हत्या हो गई है। बाजार ना जाएं।
कागज में सामान रखवाकर गायब
सर्राफ के कुर्ते में सोने के बटन, हाथों में अंगूठी और गले में सोने की चेन देखकर कहा कि उनके साथ भी घटना हो सकती है। सर्राफ से अंगूठी, बटन और सोने की चेन निकालकर एक कागज में रखने के लिए कह दिया। सारा सामान कागज में रखने के बाद उनकी जेब में डाल दिया। सर्राफ ने कुछ दूर जाने के बाद कागज खोलकर देखा तो उसमें रखा सामान गायब था। एमएम गेट पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।