आगरालीक्स.. आगरा में अतिक्रमण हटा रही नगर निगम की टीम के साथ मारपीट, पार्षद की दुकान से मिली पॉलीथिन, दो हजार रुपये जुर्माना लगाया।
बुधवार को आगरा में बोदला लोहामंडी रोड पर नगर निगम की टीम टास्क फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। लोहामंडी सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने और दुकानों पर पॉलिथीन की जांच शुरू कर दी। आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान तीन दुकानदारों ने टीम के सदस्यों को पकड लिया और उनके साथ मारपीट की।टीम ने एक को पकड लिया, उसने अपना नाम वेद प्रकाश पुत्र सुरेश चन्द्र कुशवाहा बताया गया है। दुकानदारों ने सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के ड्राइवर अरुण कुमार, टास्क फोर्स के सदस्य अजय सिंह और सौरभ कुमार के साथ मारपीट की थी। उनके द्वारा थाने में तहरीर दी है।
पार्षद की दुकान में मिली पॉलीथिन
बोदला चौराहा पर नगर निगम के पार्षद की दुकान है, दुकान पर आधा किलोग्राम से अधिक पॉलिथीन जब्त की गई। निगम टीम ने पार्षद से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों से 13 हजार और पॉलिथीन मिलने पर दुकानदारों से 12 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।
फाइल फोटो