अगरालीक्स.. आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस पर भीषण हादसा, एक्सयू ट्रोला से टकराई, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अभिवक्ता, उनकी पत्नी सहित तीन की मौत हो गई। भीषण हादसे में एक्सक्यूवी के परखच्चे उड गए, बमुश्किल तीनों शवों को बाहर निकाला जा सका। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आगरा आ रहे थे, फीरोजाबद क्षेत्र में हादसे में एक्यूवी सवार तीनों की मौत हो गई।
शनिवार को प्रयागराज हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व सिविल लाइन प्रयागराज निवासी 72 वर्षीय योगेश अग्रवाल अपनी पत्नी सुशीला के साथ एक्सयूवी से आगरा अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे। गाडी को ड्राइवर योगराज त्रिपाठी चला रहा था।फीरोजाबाद के कठफोरी के पास एक्सयूवी आगे चल रहे ट्रॉला से जा टकराई। तीनों की ही मौके पर मौत हो गई। भीषण हादसे में एक्सयूवी के परखच्चे उड गए, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बमुश्किल शवों को बाहर निकाला।