आगरालीक्स.. आगरा में सावन के चौथे सोमवार पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में मेला लगेगा, इसके लिए रविवार से रूट डायवर्ट किया है। ईद पर भी रूट डायवर्ट किया गया है। घर से निकलते समय रूट डायवर्जन देख लें।
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन रविवार को दोपहर तीन बजे से सोमवार को मेला समाप्ति तक लागू रहेगा। डायवर्जन इस प्रकार है।
फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले सभी वाहनों को पृथ्वीनाथ रेलवे फाटक से पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन पृथ्वीनाथ फाटक से शंकर गढ़ की पुलिया रामनगर की पुलिया, कोठी मीरा बाजार से पंचकुइयां होकर गंतव्य को जाएंगे।
तहसील तिराहे से कोई भी वाहन रुई की मंडी चौराहा, भोगीपुरा चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन पंचकुइयां, कोठी मीना बाजार, रामनगर की पुलिया, शंकर गढ़ की पुलिया होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
रुई की मंडी चौराहा पर बैरियर लगाकर किसी भी प्रकार के वाहन को भोगीपुरा चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
बोदला- सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहनों को राम नगर की पुलिया से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को शंकर गढ़ की पुलिया, कोठी मीरा बाजार से पंचकुइया होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
यदि कोई वाहन रामनगर की पुलिया से आगे भोगीपुरा चौराहे की ओर आ भी जाता है तो उसे सीओडी तिराहे से बाएं मोड़कर संकेत चौराहा, कोठी मीना बाजार, पंचकुइया से अपने गंतव्य को जाएंगे। सीओडी तिराहे से किसी भी वाहन को भोगीपुरा चौराहा की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
ईदगाह
ईदगाह बस स्टैंड से नामनेर होकर साईं की तकिया की ओर जाने वाली बसों को ईदगाह बस स्टैंड से सुल्तानपुरा चौराहा से क्लब होकर गुजारा जाएगा।
सांई की तकिया चौराहे से नामनेर होकर सुल्तानपुरा चौराहे से ईदगाह बस स्टैंड की ओर जाने वाली बसें व अन्य वाहन क्लब चौराहे से होकर सुल्तानपुरा चौराहे से ईदगाह बस स्टैंड की ओर जाएंगे।
मोहनपुरा तिराहे से ईदगाह तिराहे से नामनेर तिराहे के बीच चलने वाला यातायात बंद रहेगा।
प्रताप पुरा से नामनेर होकर ईदगाह बस स्टैंड जाने वाली बसें प्रतापुरा से क्लब चौराहा से सुल्तानपुरा चौराहा होकर ईदगाह बस स्टैंड के रास्ते चलेंगी।
सांई की तकिया से स्टेट बैंक की ओर आने वाले वाहन सांई की तकिया से जिला अस्पताल, छीपीटोला तिराहा से स्टेट बैंक तिराहा होकर जाएंगे।
जामा मस्जिद
बिजलीघर चौराहे से मदीना तिराहा होकर चिम्मन पूड़ी चौराहा की ओर जाने वाला ट्रैफिक बंद रहेगा। ये वाहन बिजलीघर से दरेसी होकर चिम्मन पूड़ी चौराहा को अपनी यात्र पूरी करेंगे।
सदर भट्टी से मंटोला से मदीना तिराहा से जामा मस्जिद चिम्मन पूड़ी चौराहा की ओर चलने वाला ट्रैफिक बंद रहेगा। यह ट्रैफिक सदर भट्ठी से मीरा हुसैनी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
चिम्मन पूड़ी चौराहा से मदीना तिराहा होकर बिजलीघर या मंटोला को आने वाला यातायात चिम्मन पूड़ी चौराहा से रावतपाड़ा होकर मीरा हुसैनी के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे। चिम्मन पूड़ी चौराहा से बिजलीघर चौराहा की ओर आने वाला ट्रैफिक चिम्मन पूड़ी चौराहा होकर दरेसी से होकर बिजलीघर के लिए चलेगा।
टेढ़ी बगिया
यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे खंदौली कट से टेढ़ी बगिया की ओर आने वाले भारी वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे से कुबेरपुर होकर भेजा जाएगा।
टेढ़ी बगिया चौराहा से मस्जिद की ओर जाने वाले वाहनों को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्हें परिवर्तित मार्ग से यात्र पूरी करनी पड़ेगी।