आगरालीक्स.. आगरा में स्पाइसी शुगर क्लब ने महिलाओं को स्ट्रेस फ्री रहने के लिए ड्रामा थैरेपी कराई।
दिल्ली से आई अंशुमा खेत्रपाल ने स्ट्रेस फ्री रहने के लिए कराई मनोरंजक एक्सरसाइज। कहा कि ऊंचे पहाड़ों से बहती नहीं और हरे भरे पेड़। पेड़ों पर चहचहाती चिड़िया। इतनी ही नहीं इस खूबसूरत नजारे को तस्वीरों में कैद करने के लिए शिल्पकार भी थे। कुछ ऐसी ही खूबसूरत रंगबिरंगी कल्पनाओं से भरा था लेट्स बी स्ट्रेस फ्री बाई एक्सपीरिएंसिंग क्रिएटिव आर्ट थैरपी वर्कशॉप का नजारा। होटल डबल ट्री हिल्टन में स्पाइसी शुगर द्वारा आयोजित वर्कशॉप में महिलाओं ने आर्ट व ड्रामा थैरपी के जरिए स्ट्रेस को दूर रखने के टिप्स लिए।
दिल्ली की साइकोथैरिपिस्ट अंशुमा खेत्रपाल ने अपने व्याख्यान में कहा कि शारीरिक व मानसिक बीमारियां एक दूसरे से जुड़ी होती हैं। स्ट्रेस आजकल की भागदौड़ व व्यस्त जीवन शैली के दौर में आम समस्या बन गया है। क्योंकि हमने खुद को अभिव्यक्त करना छोड़ दिया। यदि स्ट्रेस को अपने जीवन से दूर रखना है तो मन की सुनिए। दिनभर काम काज के साथ डांस, पेंटिंग, गार्डनिंग, दोस्त बनाना, नसे बात करना जैसी मनपसंद चीजों को भी समय दें। समय के अभाव में अपने मन की बातों को नजरअंदान करके टालें नहीं। संचालन पूजम सचदेवा व चांदनी ग्रोवर ने किया। इस मौके पर क्विज का भी आयोजन किया गया। मुख्य रूप से पूनम सचदेवा, अंजू सहानी, एकता सिंह, गरिमा यादव, मीनाक्षी चंद्रा, किरन लाल, चांदनी ग्रोवर, रजनी सागर, रीता महाजन, रितु गुप्ता, सोनाली खंडेलवाल, शिल्पा भाटिया आदि उपस्थित थीं।