आगरालीक्स.. आगरा की जिला जेल में महिला कैदियों और उनके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। भारत विकास परिषद सुरभि शाखा द्वारा संस्कृति माह के तहत सेवा कार्य करते हुए जिला जेल की महिला कैदियों व उनके बच्चों के लिए दैनिक जीवन की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। शाखा द्वारा महिला कैदियों को खाली समय में भजन कीर्तन करने के लिए वाद्य यंत्र (हारमोनियम, ढोलक, मंजीरे) भी प्रदान किए गए। इसके अलावा महिलाओं को कपड़े, खाद्य सामग्री, चप्पल व बच्चों के लिए खिलौने,कपड़े आदि प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रेरणास्त्रोत प्रीति उपाध्याय, अध्यक्ष निधि बंसल, प्रांतीय उपाध्यक्ष वंदना अग्रवाल, संयोजिका अंजली अग्रवाल, सचिव उर्मिला माहेश्वरी, मार्गदर्शिका सीता अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, रंजना ठाकुर, पूनम जैन, गुंजना अग्रवाल, निधि अग्रवाल, निधि वेदी, नीरू आहूजा, ज्योति मित्तल आदि उपस्थित थीं।