आगरालीक्स ..आगरा में संस्कार भारती तिरंगा कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ताजनगरी में पहली बार संस्कार भारती द्वारा तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को सूरसदन प्रेक्षागृह में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्र-सेवा-संकल्प विषय पर आयोजित तिरंगा व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता आरएसएस के सह कार्यवाहक डॉ. कृष्णगोपाल जी, मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता व निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे। कार्यक्रम में पद्मस्री बाबा योगेन्द्र जी की भी गरिमामयी उपस्थित रहेगी।
यह जानकारी प्रताप नगर स्थित बुर्जी वाले हनुमान मंदिर में आयोजिक मंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम में संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़ ने दी। बताया कि कर्यक्रम में शहरभर प्रबुद्धजन भाग लेंगे। कहा कि भारत अजन्मा देश है। जो ऐसे ही नहीं खड़ा हुआ। इसके साथ देशभक्तों की सेवा और संकल्प जुड़े है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि कार्यक्रम एक व्याख्यानमाला के रूप में होगा। उद्देश्य राष्ट्र के संकल्पों के साथ सुखद भारत के निर्माण में संदेशवाहक के रूप में शहर के प्रबुद्धजनों को जोड़ना है। जो सुखद भारत निर्माण के संकल्पों को जनमानस व युवा पीड़ी तक पहुंचाएंगे। संस्कार भारती के अखिल भारतीय साहित्य संयोजक राजबहादुर राज ने कार्यक्रम का रूपरेखा बताते हुए कहा कि राष्ट्र गान से प्रारम्भ होकर कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम के साथ होगा। कार्यक्रम में देश के बुद्धिजीवियों के व्याख्यान होंगे। इस अवसर पर नरेश जिंदल, सुभाष बोहरा, विकास बैरी, नवीन गौतम, नरेश जिन्दल (सह संयोजक) आदि उपस्थित थे।