आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने चार साइबर क्रिमनल को पकडा है, ये फर्जी फेसबुक आईडी से गेल,भेल, एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने शातिरों से दो लाख रुपये कैश बरामद किया है।
आगरा पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग को पकडा है, पुलिस ने चार शातिर साइबर क्रिमनल पकडे हैं। इन्होंने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई थी, ये कई कंपनियों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवकों से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने शातिरों से दो लाख से अधिक कैश जब्त किया है, पुलिस साइबर शातिरों से पूछताछ कर रही है।