आगरालीक्स.. आगरा के डॉक्टर की स्टाफ ने पिटाई लगा दी, पीटते हुए बाहर ले आए, डॉक्टर ने नर्स के बाल खींच दिए। चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ नरेंद्र मोहन शर्मा का ब्लड बैंक में कार्यरत नर्स सविता से विवाद चल रहा है। शनिवार को डॉ नरेंद्र मोहन शर्मा और नर्स में यूनीफार्म पहने को लेकर विवाद हो गया,नर्स ने डॉक्टर पर अपने सामने कपडे बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, डॉक्टर और नर्स के बीच खींचतान होने लगी, आरोप है कि नर्स के साथ आया युवक गौरव ने डॉक्टर नरेंद्र मोहन शर्मा के साथ मारपीट कर दी, उसकी नाक तोड दी और जमीन पर लिटाने के बाद लात घूंसों से मारा। डॉक्टर ने नर्स को पकड लिया, उसके बाल खींच दिए, नर्स गिरने से बेहोश हो गई। बीच बचाव करने के लिए फार्मेसिस्ट और स्टाफ आ गया। इस मामले को लेकर शाम तक जिला अस्पताल में हंगामा चलता रहा।

चार पर मुकदमा
थाना रकाबगंज में डॉक्टर की तहरीर पर नर्स सविता, उसके साथ आए युवक गौरव पफार्मेसिस्ट महेश बघेल और एक अन्य कर्मचारी लाल सिंह के खिलापफ मुकदमा दर्ज किया गया है, नर्स की तरफ से भी मेडिकल कराया गया है और तहरीर दी है, इस पर भी मुकदमा दर्ज किया जाना है।

